Punjab Kesari MP ads

राज्य में कई अधिकारी प्रमोट होकर बने उप संचालक, आदेश जारी

Thursday, Jul 23, 2026-05:56 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां पशु चिकित्सा विभाग में 20 चिकित्सकों का प्रमोशन किया गया है। इन्हें पदोन्नत कर उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
 
जारी आदेश के अनुसार, पात्र अधिकारियों को शल्यज्ञ (राजपत्रित द्वितीय श्रेणी) से पदोन्नत कर उप संचालक बनाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 के अंतर्गत 67,300 रुपये से 2,13,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन-
डॉ. शिशिरकांत पांडे, डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, डॉ. अच्छे लाल सिंह, डॉ. राजमणि विश्वकर्मा, डॉ. रामदरष जायसवाल, डॉ. ओंकार प्रसाद तिवारी, डॉ. महेन्द्र कुमार पांडे, डॉ. नदीम शम्स, डॉ. व्ही.एस. अवस्थी, डॉ. एम.बी. सिंह, डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा, डॉ. आर.पी. शुक्ला, डॉ. एस.के. खरे, डॉ. आई.पी. सिंह, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. अरविन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. विजयराज सिंह बघेल, डॉ. आर.के. तिवारी, डॉ. राजबहोर शर्मा और डॉ. वसीम शम्स शामिल हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News