मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में कई सब-इंस्पेक्टर प्रमोट होकर बने टीआई, आदेश जारी
Tuesday, Jul 21, 2026-03:36 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश राज्य में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस विभाग में एक साथ 1029 उपनिरीक्षकों (SI) एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक/निरीक्षक के पद पर अस्थाई रूप से पदोन्नत किया गया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल द्वारा बंपर आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।






























