Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस के पूर्व पार्षद को लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंची इंदौर पुलिस, शस्त्र लाइसेंस से जुड़ा है मामला

Monday, Aug 10, 2026-06:44 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी से जुड़े शस्त्र लाइसेंस मामले में पुलिस की जांच अब जम्मू-कश्मीर तक पहुंच गई है। सदर बाजार पुलिस अनवर कादरी को लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंची है, जहां कठुआ जिले में उसके द्वारा कथित तौर पर बनवाए गए शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि लाइसेंस किस प्रक्रिया के तहत जारी हुआ और इसे बनवाने में किन लोगों की भूमिका रही।

PunjabKesari

दरअसल, अनवर कादरी पर आरोप है कि उसने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था और बाद में उसका इस्तेमाल इंदौर में किया गया। मामला सामने आने के बाद सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब पुलिस की टीम कठुआ पहुंचकर संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं। इसके साथ ही लाइसेंस के लिए दिए गए दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News