इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों पर मामला दर्ज
Saturday, Aug 08, 2026-08:32 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में राऊ पुलिस ने होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जहां कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब पिलाते पकड़ा गया। पकड़े गए दोनों आरोपी चर्चित मृतक राजा रघुवंशी के भाई हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में राऊ थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
पुलिस ने मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। ढाबा कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने पर संचालक विपिन रघुवंशी पर भी कार्रवाई की गई है। धारा 223 BNS के आदेश के उल्लंघन का भी मामला सामने आया। अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।
जानें क्या है राजा रघुवंशी केस और इन दिनों क्यों है सुर्खियों में
बता दें कि इंदौर में नवविवाहित दूल्हे राजा रघुवंशी का पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान शिलांघ में हत्या करवा दी थी। राजा रघुवंशी हत्याकांड देश प्रदेश में सुर्खियों में रहा। हाल ही में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद उसने जुलाई 2026 के अंत में शिलॉन्ग ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है और वह फिर से न्यायिक हिरासत में जेल में है। इसी बीच एक और चर्चा भी इस केस से जुड़ी सामने आई है कि उनकी शादी के कैटरिंग का बकाया भुगतान न होने पर दोनों पक्षों को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।

