Punjab Kesari MP ads

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा; आपत्तिजनक सामग्री समेत 9 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Monday, Aug 10, 2026-12:20 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाईनगर में से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर आपत्तिजनक सामग्री समेत 9 युवक-युवतियां मिली। आरोपियों के कब्जे से करीब 19 मोबाइल फोन व ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जब्त की है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाईनगर में स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक सामग्री समेत 9 युवक-युवतियां मिली। साथ ही कई दस्तावेज भी बरामद किए गए। जिसमें मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई।

आरोपियों में तनय सोनी (23 वर्ष) निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, रूपेन्द्र जंघेल ( 39 वर्ष) निवासी अनुभा रेसिडेंसी, जुनवानी, रितिक सोनी (26 वर्ष) निवासी राम नगर उरला दुर्ग शामिल है। इसके अलावा दिनेन्द्र कुमार सोनी (27 वर्ष) निवासी पोटिया कला, हेमंत सिन्हा, (28 वर्ष) निवासी वृंदा नगर, अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32 वर्ष) निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, आनंद कुमार (31 वर्ष) निवासी वैशाली नगर व अरुण पाण्डेय (24 वर्ष) निवासी स्मृति नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News