Punjab Kesari MP ads

भारी बारिश के बीच पेड़ पर चढ़ा नशेड़ी युवक, बोला- मोबाइल और कपड़े दिलाओ; पुलिस के छूटे पसीने

Monday, Aug 10, 2026-08:00 PM (IST)

गुना। (मिसबाह नूर): शराब का नशा भी इंसान से क्या-क्या न करा दे! रविवार को गुना शहर के एबी रोड स्थित मारुति शोरूम के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक युवक शराब के सुरूर में भारी बारिश के बीच अचानक पेड़ पर जा चढ़ा। वजह न कोई नाराजगी थी और न ही कोई बड़ी मांग... साहब को बस नया मोबाइल और कपड़े चाहिए थे।

रविवार देर शाम एक युवक अर्धनग्न हालत में मूसलाधार बारिश के बीच पेड़ की डालियों पर बेफिक्र बैठा हुआ था। पेड़ पर बैठे युवक को देखकर मारुति शोरूम के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत डायल-112 पुलिस को फोन किया। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ। काफी देर की कड़ी मशक्कत और पुलिसकर्मियों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

लेकिन नाटक यहीं खत्म नहीं हुआ! नीचे उतरते ही महाशय खुले मैदान में बारिश की बूंदों के बीच जमकर बैठ गए और पुलिस के सामने ही 'मोबाइल और कपड़े दिलाओ' की रट लगाने लगे। नशे में इतने धुत थे कि न तो अपना नाम-पता ठीक से बता पा रहे थे और न ही पुलिस की बात सुन रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने युवक को संभालकर स्थिति पर काबू पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News