प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी मां, गर्भवती हुई तो किया बड़ा कांड; मामला जान उड़े होश
Thursday, Jun 25, 2026-11:01 AM (IST)
मैहरः मध्यप्रदेश के मैहर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला और तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला के गर्भवती होने पर उसका प्रेमी शादी से मुकरा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष मई 2025 में उसकी मुलाकात ग्राम ओबरा निवासी भानू प्रकाश प्रजापति (24) से हुई। दोनों एक शादी समारोह में मिले थे। इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हो गई। जिसमें महिला ने युवक को अपने शादीशादी और तीन बच्चों की मां के होने के बारे में बताया गया। लेकिन, युवक ने कहा कि इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह उससे शादी करेगा।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच महिला गर्भवती हुई तो मामले की जानकारी कथित प्रेमी को दी गई। साथ ही उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया गया। तभी आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उसने महिला को समाज में बदनाम करने की धमकी दी और अपमानजनक शब्द कहे। आरोपी ने भविष्य में कोई भी संबंध रखने से भी मना कर दिया।
मामले में पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69(शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की शाम आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल मैहर भेज दिया गया है।

