शादी से पहले युवती को SE*X करना पड़ा भारी, प्रेमी ने किया बड़ा कांड; उड़े होश
Friday, Jun 12, 2026-07:11 PM (IST)
ग्वालियरः एमपी के ग्वालियर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 21 साल की युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए। लेकिन, अब उसका कथित प्रेमी शादी से मुकर गया है। पीड़िता ने युवक पर लंबे समय से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुरार थाना क्षेत्र के खुरेरी इलाके का है। जहां एक युवक ने युवती को झांसा देकर संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात विकास नरवरिया नाम के युवक से हुई थी। युवक उसकी बहन और जीजा के पड़ोस में रहता था। जबकि लड़की अपनी बहन के रहकर पढ़ाई कर रही थी। पड़ोसी होने के कारण युवक का घर में आना जाना लगा रहता था। जिससे दोनों में नजदीकियां बढ़ गई।
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन, जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया। साथ ही मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

