युवती के साथ जबरन संबंध बना रहा था... विरोध करने पर दोस्त ने किया बड़ा कांड, मामला जान उड़े होश
Friday, Jun 05, 2026-03:32 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां दोस्ती के नाम पर युवती से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने लड़की को घुमाने के बहाने साथ ले गया था। इसके बाद सुनसान जगह पर जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती के विरोध करने पर उसने बड़ा कांड कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में से सामने आई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात मुरैना जिले के कैलारस निवासी विजय राठौर से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद अच्छी दोस्ती हो गई। बताया कि वह एक प्राइवेट जॉब करती है। बीती 31 मई को उसकी ड्यूटी ऑफ थी। आरोप है कि युवक उसे घुमाने के बहाने साथ ले गया था।
दोनों दिनभर ग्वालियर में घूमते रहे। देर रात जब युवती ने घर छोड़ने की बात कही तो आरोपी उसे ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में ले गया। युवती का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने थप्पड़ मार दिया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

