Punjab Kesari MP ads

पत्नी का कई लोगों से था अवैध संबंध, पति ने कई बार समझाया... और फिर किया ये बड़ा कांड; उड़े होश

Thursday, May 28, 2026-05:06 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर): मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालात में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आत्महत्या से पहले उसने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाने का वीडियो सोसायटी के ग्रुप्स में वायरल किया। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है।

दरअसल, यह पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में मानपुर सरकारी मल्टी हाउसिंग सोसायटी का है। जहां रहने वाले वेंकट शर्मा ने पत्नी पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। वेंकट ने आत्महत्या के प्रयास से पहले वीडियो बनाए। जिन्हें हाउसिंग सोसायटी के ग्रुप में पोस्ट किया। वेंकट ने अपनी वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। उसके कई लोगो के साथ संबंध है, वह रात रात भर बड़ागांव इलाके के कुछ लोगो के साथ फोन पर बात करती है। जब उसे समझाया तो उन लोगो से जान से मारने की धमकी दिलवाई।

महिला उसके बेटे से भी उसे मिलने नही दे रही है। ऐसे में वह डिप्रेशन में आ गया है। वीडियो में उसने यह भी कहा की पत्नी को लग्जरी शौक है, यदि जहर खाने के बाद उसे कुछ हो जाता है तो उसकी मौत के जिम्मेदार पत्नी, सास और पत्नी से फोन पर बात करने वाले लोग होंगे। मामले में एक ओर जहां वेंकट का इलाज जारी है। वहीं, पुलिस वेंकट के कथन के आधार पर जिन लोगो पर आरोप लगाया है उनसे पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि वेंकट शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News