होटल में तलाकशुदा महिला से बनाए संबंध, और फिर युवक ने किया बड़ा कांड; मामला जान उड़े होश
Wednesday, May 27, 2026-04:16 PM (IST)
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अप्रैल माह में जबलपुर में एक शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गजेंद्र सिंह राजपूत नामक शख्स से हुई थी। दोनों में बातचीत के बाद एक दूसरे का फोन नंबर एक्सचेंज किया गया। बताया जा रहा है कि बीती 20 अप्रैल के आसपास आरोपी इंदौर आया और बाणगंगा क्षेत्र के एक होटल में रुका। उसने फोन कर महिला को मिलने बुलाया।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबध बनाए गए। इस के बाद आरोपी नरसिंहपुर लौट गया और धीरे-धीरे महिला के फोन उठाना बंद कर दिया। लंबे समय तक संपर्क नहीं होने पर महिला ने परिचितों को जानकारी दी और मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर गजेंद्र सिंह राजपूत निवासी नरसिंहपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

