Punjab Kesari MP ads

नाबालिग लड़की से 10 दिनों तक बनाए संबंध, बहला-फुसला कर ले गया था युवक; कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई

Wednesday, May 20, 2026-05:58 PM (IST)

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। करीब 10 दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को यूपी के प्रयागराज से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। अब कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

यह पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जहां बीती 18 मई 2024 को एक छात्रा स्कूल फार्म भरने के नाम पर घर से निकली थी। लेकिन, इसके बाद वापिस नहीं लौटी। बताया गया कि लड़की मोबाइल साथ लेकर गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन, बेटी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में नाबालिग की गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही छात्रा के मोबाइल से लोकेशन पता लगाई गई। जिसमें पुलिस को जानकारी मिली की पीड़िता लोहंदी, थाना-करछना, जिला-प्रयागराज, यूपी में है। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी अजीत कुमार (23) और पीड़िता को  बरामद किया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसे साथ लेकर आया था। 10 दिनों तक जबरन संबंध बनाए गए। पूछताछ में आरोपी अजीत ने भी अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अब कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास और 6 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News