नाबालिग लड़के से सामूहिक कुकर्म, दो दोस्तों ने बारी-बारी की हैवानियत, अश्लील वीडियो भी बनाया
Thursday, May 07, 2026-04:59 PM (IST)
ग्वालियर (अंकुर): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 11वीं कक्षा का नाबालिग छात्र कुकर्म का शिकार हुआ है। आरोप है कि पीड़ित के परिचित ने ही उसका मानसिक व शारीरिक शोषण किया है। कई दिनों तक नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का हैं। जहां एक 16 वर्षीय छात्र से कुकर्म किया गया। आरोप है कि उसके पड़ोसी शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा ने बहाने से उसे बुलाया। इसी दौरान नाबालिग छात्र का शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं बल्की आरोपी ने अपने दोस्त से भी उसके साथ कुकर्म करवाया। इसी के साथ ही घटना अश्लील वीडियो भी बनाया गया। मामले में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके बाद कई दिनों तक छात्र से कुकर्म किया गया। बताया कि विरोध करने पर मारपीट भी की गई। लेकिन, छात्र डर की वजह से चुप रहा।
वहीं, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी। वह घर पर डरा-सहमा रहने लगा। तभी परिजनों ने उससे कारण पूछा वह टूट गया और रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन छात्र को लेकर ग्वालियर थाने पहुंचे और शिकायत की,वहीं पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू शर्मा और एक अन्य के खिलाफ कुकर्म, मारपीट,धमकी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शिवम की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

