होटल में नाबालिग लड़की से बनाए संबंध, दोस्ती का झांसा देकर किया बड़ा कांड; उड़े होश
Tuesday, Jun 23, 2026-04:30 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसके दोस्त ने रिश्तेदारों से मिलवाने का झांसा देकर होटल में बुलाया था। इसके बाद नाबालिग लड़की से जबरन संबंध बनाए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। युवक राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। इसके बाद युवक अचानक ग्वालियर पहुंचा। उसने लड़की को रिश्तेदारों से मिलवाने की बात कहकर होटल में मिलने बुलाया।
इसी दौरान नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। मामले में किसी को बताने पर उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। लेकिन, लड़की ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

