Punjab Kesari MP ads

विधवा महिला से 10 साल तक बनाए संबंध... फिर प्रेमी ने किया बड़ा कांड, उड़े होश

Thursday, May 21, 2026-05:49 PM (IST)

MP Desk: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में से एक इन्यानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर 10 साल तक संबंध बनाए गए। लेकिन, अब आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना बालाघाट जिले की है। जहां एक विधवा महिला दैहिक शोषण का शिकार हुई है। आरोप है कि कटंगी थाना क्षेत्र के उमरी निवासी साजिद खान ने एक विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाया। करीब 10 साल तक साथ उसके साथ शारीरिक बनाता रहा। लेकिन, अब वह शादी के लिए नई दुल्हन तलाश कर रहा है। मामले की भनक लगते ही विधवा महिला को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

आरोप है कि साजिद खान ने पीड़िता की जमीन जायदाद और अन्य प्रापर्टी को भी नुकसान पहुंचाया है। महिला ने संबंधित मामले में पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसी भी खबर है कि साजिद खान ने अन्य हिंदू लड़कियों की जिंदगी भी बर्बाद की है। जो अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि और भी शिकायत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News