Punjab Kesari MP ads

न घर की रही न घाट की! प्रेमी के लिए पति से तलाक लिया,बच्चे छोड़े, होटल में प्रेमी संग संबंध भी बने,अब शादी से मुकरा प्रेमी

Saturday, May 09, 2026-11:54 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन ): ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदरगंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर माधवगंज थाना क्षेत्र के आपागंज निवासी अमन खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे प्रेम संबंध बनाए, शादी का भरोसा दिलाया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से साफ मुकर गया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की बातों में आकर उसने अपने पहले पति से तलाक तक ले लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मुलाकात अमन खान से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि अमन खान लगातार उससे शादी करने का वादा करता रहा और इसी भरोसे में उसने अपने पहले पति से तलाक भी ले लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी उसके साथ रहती है जबकि दूसरी बेटी उसके पूर्व पति के पास रहती है। आरोप है कि 25 मार्च को अमन खान उसे नई सड़क स्थित एक होटल में लेकर गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में साफ कह दिया कि उसकी पहले से ही दूसरी युवती के साथ सगाई हो चुकी है और वह अब शादी नहीं करेगा। इसके बाद पीड़िता ने इंदरगंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इंदरगंज पुलिस ने आरोपी अमन खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News