शादी से पहले युवती को SE*X करना पड़ा भारी, SAF आरक्षक ने किया बड़ा कांड! मामला जान उड़े होश
Friday, May 15, 2026-11:51 AM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक SAF आरक्षक ने सगाई के बाद मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, अब शादी से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि फरवरी में उसकी सगाई SAF आरक्षक अंकित ओझा के साथ हुई था। दोनों परिवारों में आपसी सहमति से यह रिश्ता पक्का हुआ था। जबकि शादी मई में होनी तय की गई थी। बताया गया कि अंकित एसएएफ सेकेंड बटालियन ग्वालियर में पदस्थ है। वह तिलक नगर में सरकारी आवास में रहता है। दोनों में सगाई के बाद से फोन पर बातचीत होने लगी।
आरोप है कि 3 मार्च को अंकित उसे बहला-फुसलाकर सरकारी आवास में ले गया। यहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मना करने पर कहा कि उनकी जल्द ही शादी होने वाली है। ऐसे में यह सब करना गलत नहीं होगा। युवती अंकित की बातों आ गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद 9 और 18 मार्च को भी अंकित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद अचानक अंकित के स्वभाव में बदलाव देखने को मिला। उसने मंगेतर से बात करना भी कम कर दिया। पीड़िता के बार-बार पूछने पर आरक्षक ने अपना असली रंग दिखा दिया। उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। पीड़िता ने माधौगंज थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

