Punjab Kesari MP ads

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी किया वायरल, परिजनों के उड़े होश

Tuesday, May 12, 2026-01:06 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां शादी का झांसा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में एक नाबालिग छात्रा ने बताया कि सरगुजा के सलका पतराटोली निवासी अनोज दास (24) से उसकी पहचान एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने उसे एक किराए के मकान में मिलने के बहाने बुलाया गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बनाया।

पीड़िता ने बताया कि अब उसके प्रेमी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिसका विरोध करने पर युवक ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसे ब्लैकमेल करते हुए दोबारा संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी। पूरा मामला गांधीनगर थाना इलाके का है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1)ए, 64(2), आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News