जिस पति के साथ 7 साल सेक्स किया, उसकी सच्चाई जान पत्नी के उड़े होश...हैरान कर देगा पूरा मामला
Monday, May 11, 2026-04:08 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति पत्नी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां तलाक की अर्जी लगाने गई पत्नी को जब अपने पति की सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। मानों 400 वोल्ट का झटका लगा हो। पति की धोखेबाजी का खुलासा होते ही महिला ने पति के खिलाफ शारीरिक शोषण और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला बैंक कर्मी की शादी बुलंदशहर के एक युवक के साथ साल 2011 में हुई थी। उसका इंजीनियर पति मुंबई में जॉब करता है। शादी के शुरुआती दिनों सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद ही माहौल खराब होने लगा। दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ने लगे। पति से परेशान पत्नी ने आखिरकार भोपाल में आकर अपनी मां के साथ रहना शुरु कर दिया। इधर पति ने बड़ी चालाकी के साथ महिला के मायके जाने से पहले ही फर्जी दस्तावेज के आधार पर 2019 में उससे तलाक ले लिया। इस बात की पत्नी को कानों कान भनक तक न लगी। हालांकि उसका पति बीच बीच में उससे मिलने भोपाल आता रहता था और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पत्नी भी सबकुछ ठीक होने की आशा में शारीरिक संबंध बनाती रही। लेकिन अलग रहने के बाद भी लगातार पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। आखिरकार परेशान पत्नी ने तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दिया
2019 में ही हो गया था तलाक
महिला ने वकील के जरिए पति को तलाक का नोटिस भिजवाया। जिसका जवाब जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला को तब जाकर पता चला कि जिसे उसने तलाक का नोटिस भेजा है उससे तो 2019 में तलाक हो चुका है। इसके बाद पत्नी ने खुद को ठगा सा महसूस करते हुए थाने में आरोपी पति के खिलाफ शारीरिक शोषण और प्रताड़ित करने के का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

