Punjab Kesari MP ads

13 साल की भांजी से मामा ने किया दुष्कर्म! मुंह में कपड़ा ठूंसकर की हैवानियत, उड़े होश

Thursday, May 14, 2026-04:09 PM (IST)

मुरैना: एमपी के मुरैना जिले में से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की से रिश्ते में मामा ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि भांजी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दरिंदगी की गई। ग्वालियर निवासी पीड़िता यहां मामा के घर एक शादी समारोह में आई हुई थी। रिश्ते में मामा ने अपनी ही भांजी को हवस का शिकार बनाया है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना मुरैना जिले के एक गांव में हुई है। जहां ग्वालियर निवासी 13 साल की लड़की अपने परिजनों समेत मामा के घर पहुंची थी। बताया गया कि वह 5 मई को मामा के घर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसके बाद नाबालिग के परिजन वापस घर लौट गए। लेकिन, बच्ची को मामा के घर पर छोड़ दिया गया। ताकि, वह शादी के बाद की और रस्मों को देख सके। लेकिन, माता-पिता को नहीं मालूम था कि बेटी को इस तरह अकेला छोड़ना उन्हें भारी पड़ सकता है।

आरोप है कि बीती 9 मई की रात बच्ची कमरे में आराम से सो रही थी। तभी रिश्ते में एक अन्य मामा उसके पास पहुंचा। लड़की बहला-फुसलाकर और मोबाइल का चार्ज देने के बहाने साथ ले गया। इसी दौरान हैवान बनें मामा ने भांजी से दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर आरोपी ने लड़की ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दरिंदगी की हदें पार की। इस घटना अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया।

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता 10 मई को ग्वालियर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पहले तो परिजन लोक-लाज से डरकर चुप कर गए। लेकिन, इसके बाद पीड़िता को साथ लेकर 12 मई को सीधा स्टेशन रोड थाना पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News