Punjab Kesari MP ads

एमपी में सरकारी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम! टीआई समेत 2 लोगों पर गंभीर आरोप, पूरा मामला जान उड़े होश

Thursday, May 21, 2026-04:41 PM (IST)

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां गुरूवार सुबह एक सरकारी टीचर ने कलाई की नस काट ली है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने टीआई और पत्रकार की प्रताड़ना से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें टीआई व पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाए गए है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने गुरूवार सुबह अपनी कलाई की नस काट ली। जिसमें वह खून से लथपथ हो गए। इसके बाद उन्होंने घटना की वीडियो-फोटो शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में भेज दी। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। लेकिन, नौकरी के चलते शिक्षक अकेले गांव में रह रहे है। जबकि पूरा परिवार रीवा शहर में रहता है। वह सीएम राइज स्कूल (शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल) लालगांव में पदस्थ है।

परिजनों ने घटना की जानकारी फोन से पड़ोसियों को दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर घायल शिक्षक को आईसीयू में रखा गया है।   शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने इससे पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें विश्वविद्यालय थाना प्रभारी और पत्रकार निशांत मिश्रा उर्फ अंकित को अपनी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया है कि उन्हें एक झूठे केस में फंसाया जा रहा है।

पीड़ित शिक्षक के बेटे का आरोप है कि पत्रकार निशांत मिश्रा समेत पूरे परिवार ने उनकी जमीन पर लगा पेड़ बिना अनुमति काट दिया। विरोध करने पर शिक्षक को धमकियां दी गईं और उनके खिलाफ थाने में फर्जी केस दर्ज करा दिया गया। इसके चलते पिता ने आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News