एमपी के दो वरिष्ठ मंत्री आमने-सामने, शराब कारोबार पर सवाल उठाने के बाद भूमिगत हुईं मंत्री संपतिया
Tuesday, May 19, 2026-10:46 AM (IST)
MP Desk: मध्यप्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों के बीच विवाद खड़ा हो गया। यहां कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और नागर सिंह चौहान आमने-सामने हो गए है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री संपतिया उइके ने भोपाल में आयोजित वन-टू-वन बैठक में संगठन के सामने मंत्री नागर सिंह के शराब कारोबार पर खुलेआम सवाल खड़े किए। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से साफ कहा है कि मंत्री नागर का शराब का कारोबार है, इसलिए समन्वय का सवाल ही नहीं उठता।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और नागर सिंह चौहान के बीच विवाद की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंत्री संपतिया ने संगठन के सामने कहा है कि मंत्री नागर सिंह का शराब का कारोबार है, इसलिए समन्वय का सवाल ही नहीं उठता। वरिष्ठ नेताओं के सामने यह सवाल उठते ही मंत्री नागर सिंह चौहान गुस्सा हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक नागर सिंह चौहान ने संगठन के सामने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मंत्री संपतिया के हवाले से उनके बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं, उन्हें तुरंत रोका जाए और सच्चाई साफ की जाए। संगठन ने मंत्री नागर सिंह चौहान को मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर सवाल उठाने के बाद मंत्री संपतिया उइके को भी जवाब नहीं सूझ रहा। बताया जा रहा है कि मंत्री संपतिया ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया है और वे भूमिगत हो गई हैं। वहीं, संगठन भी पशोपेश में है कि अंदर की बातें लीक कैसै हुई है।

