आबकारी विभाग के साथ शराब कारोबारियों की गांठ सांठ! सरपंच पुत्र ने रंगे हाथ पकड़ा, दुम दबाकर भागते दिखे कर्मचारी
Monday, May 04, 2026-06:51 PM (IST)
रीवा (गोविंद सिंह) : आबकारी विभाग के साथ शराब कारोबारियों का गांठ सांठ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला रीवा जिले के त्योंथर तराई आंचल से जुड़ा हुआ है। जहां आबकारी- विभाग के संरक्षण में गांव-गलियों में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। कहने को तो आबकारी विभाग समय-समय पर कार्यवाही का दावा भी करती है लेकिन ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिल रहा है। यूं कहें खाना पूर्ति और रजिस्टर मेंटेन तक ही सीमित है। क्षेत्र में कंपोजिट शराब दुकानों से खुलेआम बोरियों एवं पेटियों के माध्यम से शराब की पैकारी करवाई जा रही है। जिसके वीडियो आएं दिन सोशल मीडिया में सामने आ रहा है परंतु शराब दुकानों पर किसी प्रकार से एक्शन की जानकारी सामने देखने को नहीं मिल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में नियमों को ताक पर रखकर शराब दुकानों से बड़े पैमाने पर गांव - गांव पैकारी हो रहा है।

वही ताजा मामला ग्राम पंचायत मदरो से सामने आया है। जहां आबकारी विभाग अवैध शराब पर कार्यवाही तो करने गई थी लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी और टीम दुम दबा के भागते हुए नजर आए, जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल मामला यह था कि आबकारी विभाग की टीम के साथ प्राइवेट लोगों की संलिप्तता थी जो कि कंपोजिट शराब दुकानों के पैकार और उनके गुर्गे बताएं जा रहे हैं। इस विषय को लेकर जब सरपंच पुत्र विवेक सिंह दीपू द्वारा विरोध दर्ज कराया गया और आबकारी विभाग के साथ लगी गाड़ियां और उसमें मौजूद शराब, सादे कपड़े में मौजूद लोगों के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो आबकारी विभाग के अधिकारी और टीम दुम दबा के भाग खड़े हुए।

