सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक ! आदेश जारी
Tuesday, Apr 28, 2026-09:22 AM (IST)
भोपालः एमपी के भोपाल में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां जनगणना कार्य के चलते सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। दरअसल, राजधानी भोपाल में भी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां घरों की गणना व सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जोकि 1 मई से 30 मई तक होगा। इसके चलते संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी के तहत भोपाल जिले में भी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला भोपाल द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल में मकानों की जनगणना का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। इसके लिए लगभग एक माह का समय निर्धारित किया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
इस अवधि के दौरान जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य होगा। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी को कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।

