SP भावना गुप्ता की जगह ये अधिकारी संभालेंगे प्रभार, आदेश जारी
Friday, Apr 24, 2026-06:34 PM (IST)
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने चार माह के मातृत्व अवकाश लिया है। जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी जगह ओमप्रकाश शर्मा जिम्मेदारी संभालेंगे। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ सेनानी में कमांडेंट पद पर पदस्थ हैं। ओमप्रकाश शर्मा अपने मौजूदा कमांडेंट पद के साथ-साथ बलौदाबाजार एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। जारी आदेश के मुताबिक, ओमप्रकाश शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का एसपी प्रभार सौंप दिया गया है।


