पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला; आदेश जारी
Saturday, Apr 11, 2026-08:29 AM (IST)
छतरपुर (राजेश चौरसिया): एमपी के छतरपुर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल की सूचना है। इन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। एसपी अगम जैन ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तीन थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।
इन थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया
1.निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला को थाना प्रभारी बड़ा मलहरा से हटाकर थाना प्रभारी चंदला बनाया
2.उप निरीक्षक शिशिर तिवारी को थाना प्रभारी बमनौरा से थाना प्रभारी बड़ा मलहरा नियुक्त किया
3.उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी बमनौरा की जिम्मेदारी सौंपी

आपको बता दें कि इन तबादलों को हालिया घटनाओं और पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

