Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, इस IPS अफसर को मिली सागर रेंज की कमान, दिया अतिरिक्त प्रभार,आदेश जारी

Sunday, Apr 05, 2026-11:41 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश से प्रशासनिक फेरबदल को लेकर एक बडी खबर सामने आ रही है।  प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल नर्मदापुरम आईजी  ( IG) मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज की कमान सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय ने उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

नर्मदापुरम आईजी  ( IG) मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज की कमान सौंपी

आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि पिछले कुछ समय से सागर रेंज में पोस्ट खाली चल रहा थी लेकि अब आईजी मिथिलेश शुक्ला को वहां का प्रभार दिया गया है। वहीं इस बाबत गृह विभाग ने आदेश जारी भी कर दिए है।

सागर जोन की IG हिमानी खन्ना के रिटायर होने के कारण सागर जोन का पद था खाली

यह कदम राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए उठाया है। सागर जोन की IG हिमानी खन्ना के रिटायर होने के कारण सागर जोन का पद खाली था और नर्मदापुरम जोन के IG मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार देकर एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News