अचानक एक्शन! पुलिस विभाग में 9 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
Friday, Apr 10, 2026-01:46 PM (IST)
गुना। जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देर रात जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक साथ 9 थाना प्रभारियों (TI) के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कसावट के तौर पर देखा जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार, राजकुमार शर्मा को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि चन्द्रप्रकाश सिंह को डीसीबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रवीन्द्र सिंह सिकरवार को आरोन थाना, बृजमोहन भदौरिया को म्याना थाना का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा अजय जाट को राधौगढ़, मनोज मेहरा को जामनेर, नीरज राणा को चाचौड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अरविंद सिंह गौर को सिरसी और रूहिल शर्मा को धरनावदा थाना की कमान सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर चर्चा है कि आगामी समय में अपराध नियंत्रण और व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बढ़ाई जा सकती है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनातियों से थानों की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।

