पुलिस विभाग में अचानक बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
Thursday, Apr 23, 2026-11:52 AM (IST)
बड़वानी: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव को जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सौरभ बाथम को रक्षित केंद्र बड़वानी से थाना प्रभारी जुलवानिया बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक मंशाराम वगने को पानसेमल से राजपुर और कार्यवाहक निरीक्षक नाथूसिंह रंधा को ठीकरी से अंजड़ भेजा गया है।
रेवाराम चौहान को अंजड़ से पानसेमल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाहक उपनिरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी को निवाली से सिलावद तथा निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर को नागलवाड़ी से ठीकरी स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाहक निरीक्षक रामकुमार पाटिल को जुलवानिया से नागलवाड़ी और विक्रमसिंह बामनिया को राजपुर से पलसूद भेजा गया है। उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह चौहान को सिलावद से निवाली तथा कार्यवाहक निरीक्षक सुखलाल भंवर को पलसूद से रक्षित केंद्र बड़वानी पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक विनोद कुमार बघेल को यातायात शाखा से रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि सूबेदार रजनी भार्गव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को लेकर जिलेभर में चर्चाओं का दौर तेज है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून व्यवस्था के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

