Punjab Kesari MP ads

अचानक पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों का हुआ तबादला,आदेश जारी

Saturday, Apr 18, 2026-04:43 PM (IST)

बालोद: जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। लंबे समय से चली आ रही संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच आखिरकार 4 थाना प्रभारियों (TI), 7 उपनिरीक्षकों (SI) और 5 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय के बाद जिले के कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंप दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार जोगेंद्र साहू को पुरूर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं अविनाश को राजहरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था में नया बदलाव देखने को मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए अधिकारियों के आने से थानों में कामकाज की गति और निगरानी व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और सभी अधिकारी अपने-अपने नए पदस्थापन स्थलों पर जॉइनिंग की तैयारी में जुट गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News