पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी; यहां देखें पूरी LIST
Friday, Apr 24, 2026-02:02 PM (IST)
CG Desk: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 69 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। यह बदलाव जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी रतना सिंह ने 69 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जिनमें 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक शामिल हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

