Punjab Kesari MP ads

PWD के 3 अफसर 2.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इंदौर में लोकायुक्त बहुत बड़ी कार्रवाई

Tuesday, Apr 21, 2026-08:21 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): लोकायुक्त इंदौर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम, उपयंत्री अंशु दुबे और एसडीओ टी.के. जैन को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कर पकड़ा। आरोप है कि इन अधिकारियों ने एक ठेकेदार से बिल भुगतान के एवज में कुल 3.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान 2.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि जब्त की गई। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने कम राशि मिलने पर रिश्वत लेने से इनकार कर दिया, लेकिन बाकी तीनों अधिकारी ट्रैप में फंस गए।

यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक Yogesh Deshmukh के निर्देश पर की गई। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। लोकायुक्त टीम के अनुसार पूरे मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर और कार्रवाई की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News