Punjab Kesari MP ads

4 लाख रूपए की रिश्वत लेते CBN इंस्पेक्टर गिरफ्तार! 30 लाख में हुई थी डील, CBI ने की बड़ी कार्रवाई; यह है पूरा मामला

Friday, Sep 11, 2026-01:42 PM (IST)

नीमच: मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को मैनेज करने वाले भ्रष्ट तंत्र पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ा और करारा प्रहार किया है। नीमच के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में तैनात इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को CBI ने रिश्वतखोरी के संगीन मामले में दबोच लिया है। शुरुआती जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस पूरे खेल के लिए कुल 30 लाख रुपये की भारी-भरकम डील तय हुई थी, और टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपये की नकदी के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। बताया जा रहा है कि बिहार की सीबीआई की टीम है, पूर्व में उदयपुर राजस्थान की खबर सामने आई थी!

बिचौलिए की भूमिका आई सामने, महकमे में खलबली
सूत्रों के मुताबिक, इस गैरकानूनी लेनदेन को अंजाम देने में एक बिचौलिए की सक्रिय भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश और पूछताछ तेज कर दी गई है। CBI की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई से नीमच से लेकर दिल्ली तक नारकोटिक्स महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के इस दलदल में शामिल अन्य चेहरों के बेनकाब होने की भी पूरी संभावना है।

कैंट थाने से कड़ी सुरक्षा में ले गई CBI टीम
इस कार्रवाई के बाद आरोपी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को नीमच के कैंट थाने लाया गया, जहां कागजी कार्रवाई और शुरुआती पूछताछ पूरी करने के बाद CBI की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से विभाग के गलियारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस बात से खौफ में है कि जांच का दायरा आगे किन-किन तक पहुंचेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News