Punjab Kesari MP ads

MP के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! DPI ने अभी-अभी जारी किया नया आदेश

Friday, Sep 11, 2026-01:25 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, डीपीआई ने शिक्षकों के लिए अहम फैसला लिया है। जिसमें राहत की बात यह है कि अब शिक्षकों के ई अटेंडेंस न लगाने पर सैलरी नहीं कटेगी। तकनीकी समस्या की वजह से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने को अनुपस्थिति का आधार नहीं माना जाएगा। हालांकि ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य रहेगा।

दरअसल, राज्य के कई स्कूलों में शिक्षकों के स्कूल में मौजूद रहने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही थी। जिसके पीछे की वजह नेटवर्क की समस्या, लॉगिन की परेशानी, एप में तकनीकी खामी, लोकेशन संबंधी गड़बड़ी सामने आई। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की सैलरी में कटौती हो रही थी। इसे देखते शिक्षकों को बड़ी राहत देने के लिए डीपीआई ने अहम निर्णय लिया है।

डीपीआई आयुक्त ने बताया कि ई अटेंडेंस नहीं लगाने पर अब सैलरी नहीं कटेगी। वहीं, ई अटेंडेंस नहीं लगने पर संकुल प्राचार्य पर उस पर फैसला लेंगे। निर्देश के बाद जिला स्तर पर आदेश जारी हुआ। बता दें कि शिक्षक संगठन लगातार ई अटेंडेंस के चलते कटने वाली सैलरी को लेकर विरोध कर रहे थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News