Punjab Kesari MP ads

लड़की के साथ गाड़ी में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया टीचर! लोगों ने अर्धनग्न हाल में पकड़ा, वीडियो हो रहा वायरल

Thursday, Apr 23, 2026-04:32 PM (IST)

एमपी डेस्क : सोशल मीडिया पर एक कपल का कार में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के बतौली स्थित आत्मानंद स्कूल में पदस्थ टीचर सुरेश जायसवाल का बताया जा रहा है। जो देर रात गाड़ी में किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। टीचर की इस हरकत को लेकर हालांकि कोई पुलिस शिकायत नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने उसे हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोगों की नजर एक कार पर पड़ी। गाड़ी के अंदर अनैतिक गतिविधियों की शंका में लोग समूह में इक्टठा हो गए। इससे पहले कि टीचर और युवती खुद को संभाल पाते लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इतना ही नहीं उनका वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि वीडियो बनाने के दौरान कुछ लोगों द्वारा युवती के साथ बदसलूकी भी की। लोगों की मानें तो युवती स्कूल की ही छात्रा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। इस बात की जांच की जा रही है कि युवती स्कूली छात्रा है या कोई और पूरे मामले की जांच फिलहाल जारी है। इधर अब तक पुलिस में किसी भी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने एहतियातन संबंधित शिक्षक को स्कूल से हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News