नाबालिग लड़की से सगे बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, सुनसान जगह में की हैवानियत की हदें पार; मां के उड़े होश
Saturday, Jun 06, 2026-10:20 AM (IST)
रीवा (गोविंद सिंह बघेल): मध्यप्रदेश के रीवा में से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका सगा बड़े पापा साथ ले गया था। सुनसान जगह ले जाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरी घटना रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार की रात घर में अकेली पाकर उसके बड़े पिता मासूम को खिलौने दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर दरिंदगी की हदें पार की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। लड़की किसी तरह बदहाल हालत में अपने घर पहुंचे। इधर मां के घर लौटते ही बच्ची ने आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए।
आनन-फानन में परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का है, जिसके ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित के परिजनों की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

