Punjab Kesari MP ads

होटल में युवती से दुष्कर्म! शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, और फिर अचानक जो हुआ... परिजनों के उड़े होश

Thursday, Sep 24, 2026-05:31 PM (IST)

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। लेकिन, इसके बाद लड़की को किसी अन्य जगह शादी करने को कहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान महाराष्ट्र के बल्लारपुर निवासी रोशन सोमुनिया (32) से हुई थी। फेसबुक पर बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने 30 नवंबर 2025 को युवती को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया। दोनों रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में ठहरे, जहां आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों एक अन्य होटल में भी करीब तीन दिनों तक साथ रहे। पुलिस ने बताया कि डोंगरगढ़ से लौटने के बाद आरोपी लगातार युवती के संपर्क में रहा। उसने युवती के परिजनों से भी बातचीत की और अपने परिवार को शादी का रिश्ता लेकर भेजने का भरोसा दिया।

आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को उसने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया और युवती से कहीं अन्यत्र शादी करने को कहा। पीड़िता की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच की। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक गीतांजलि सिन्हा की टीम ने आरोपी रोशन सोमुनिया को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News