युवती के साथ दुष्कर्म! शादी का झांसा देकर बनाएं संबंध, विरोध पर सिगरेट से दागा; FIR दर्ज
Friday, Sep 18, 2026-04:21 PM (IST)
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 28 साल की युवती से दुष्कर्म किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए। इसके बाद शादी से इंकार किया है। विरोध पर युवती को सिगरेट से दागा गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां 28 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि गौरव नामक युवक से उसकी मुलाकात अक्टूबर 2024 में हुई थी। दोनों में पढ़ाई के दौरान कॉमन हॉस्टल में पहचान बढ़ी। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ने लगा। दोस्ती और फिर प्रेम जाल में फंसाकर लड़की को घुमाने ले गया।
आरोप है कि अगस्त 2025 में वह गौरव के फ्लैट पर गई थी। शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता रहा। लेकिन, बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे सिगरेट से जलाया गया। युवती ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव पिता संजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

