Punjab Kesari MP ads

14 वर्षीय बेटे से सगे पिता ने दुष्कर्म किया! राजीनामे का झांसा देकर घर में घुसा था, पहले बेटी से भी कर चुका रे*प

Monday, Sep 07, 2026-02:20 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल के नाबालिग लड़के के साथ उसके सगे पिता ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि राजीनामे का झांसा देकर आरोपी पिता घर में घुसा था। घटना के वक्त पीड़ित घर में अकेला था। उसकी मां काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। इसी दौरान नाबालिग को कमरे में ले जाकर गलत किया। बताया गया कि इससे पहले कलयुगी पिता बेटी के साथ रेप मामले में जेल चुका है। पीड़ित के मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटे से उसके पिता ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पिता राजीनामे की बात कहकर घर में घुसा था। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी पिछले 14 सालों से अलग रह रहे थे। इसी बीच बीती 16 अगस्त को उसका पति घर पहुंचा। इसी दौरान बेटे से कहा कि उसकी मां से राजीनामे की बात हो गई है। कमरे में ले जाकर बेटे के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके पर फरार हो गया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इससे पहले कलयुगी पिता अपनी बेटी से दुष्कर्म में सजा काट चुका है।

इधर, घटना के करीब 20 दिन बाद डरे सहमे बेटे ने मां को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर मां के होश उड़ गए। मां ने बेटे को साथ लेकर थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News