MP में बड़ा कांड! होटल में कांग्रेस नेता के बेटे ने लड़की से किया दुष्कर्म... और फिर गर्भपात कराया, पूरा मामला जान उड़े होश
Wednesday, Sep 16, 2026-12:25 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात कराया गया। आरोप है कि होटल में कांग्रेस नेता के बेटे ने नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की। हैरान करने वाली बात यह है कि मामले में बीजेपी कार्यकर्ता की भूमिका भी सामने आई है। जोकि आरोपी का बड़ा भाई है। वहीं, होटल के संचालक को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नर्मदापुरम जिले का है। यहां इटारसी के पूर्व पार्षद और कांग्रेस जिला महासचिव रजनीकांत सोनकर के बेटे अनुज सोनकर ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता के गर्भवती होनी की जानकारी पर उसका जबरन गर्भपात कराया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कैफे के गुप्त केबिन में उसके साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामले में आरोपी का बड़ा भाई (बीजेपी कार्यकर्ता) और "हिडन कैफे" के संचालक की भूमिका भी सामने आई।
पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनुज सोनकर (कांग्रेस नेता का बेटा), राहिल सोनकर (बीजेपी कार्यकर्ता) और हर्ष जॉनसन (कैफे संचालक) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने "हिडन कैफे" में भी छापेमारी की गई। मौके पर संदिग्ध जोड़े भी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। फिलहाल, मुख्य आरोपी अनुज को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

