नाबालिग बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म! 8 माह की गर्भवती निकली पीड़िता, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
Wednesday, Jun 24, 2026-01:38 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी पर नाबालिग की मां के होश उड़े। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को 7 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी अनुशंसा की है।
दरअसल, वर्ष 2023 में आरोपी बच्ची को एक सुनसान बिल्डिंग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने दूसरी शादी की है। उसका पहला पति उसे अकेला और बेसहारा छोड़कर चला गया था। इसी बीच सैतेले पिता ने लड़की पर गंदी नीयत रखनी शुरू कर दी। आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर दरिंदगी की। मामले में मां के बताने पर उसे डराया धमकाया। जिस वजह से बच्ची चुप रही। जिसका फायदा उठाकर आरोपी मुंबई से लेकर रतनपुर स्थित गांव के किराए के मकान पहुंचने तक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
इसके बाद लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। तभी नाबालिग की मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकिस्तकों ने मेडिकल जांच की। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग लड़की के 8 माह के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी पर मां के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।

