Punjab Kesari MP ads

भोपाल में 17 साल के नाबालिग को बाइक चलाना पड़ा बहुत महंगा, 30 हजार रुपये जुर्माने के साथ सुनाई गई सजा

Thursday, Jul 02, 2026-08:51 PM (IST)

भोपाल(इजहार खान ): गौतम नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को बाइक चलाते हुए पकड़ा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां नाबालिग के पिता को 30 हजार रुपये के जुर्माने और न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई गई।

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के अनुसार, नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नाबालिग को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते हुए रोका। जांच में उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसके अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद नाबालिग के पिता को 30 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने और कोर्ट उठने तक की सजा का आदेश दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देना कानूनन अपराध है और इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने की अनुमति न दें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News