Punjab Kesari MP ads

ड्यूटी पर तैनात RPF कॉन्स्टेबल की रेलवे ट्रैक पर गिरा, चलती ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sunday, Aug 09, 2026-08:32 PM (IST)

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक RPF कॉन्स्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) चौकी के इंचार्ज कमलेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार (30) प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तैनात थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कुमार अचानक प्लेटफॉर्म पर फिसल गए और रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिसके बाद ट्रेन (20103) की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रघुवंशी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक कॉन्स्टेबल राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे और पिछले तीन साल से हरदा में तैनात थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News