Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव: डबरा-दतिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, भारी पुलिस बल तैनात

Thursday, Jul 30, 2026-02:26 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र ग्वालियर जिले के डबरा-दतिया बॉर्डर स्थित चांदपुर तिराहे के पास ग्वालियर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।

PunjabKesari

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 32.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लोग सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और जिला प्रशासन की लगातार निगरानी के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इससे पहले, सुबह 9 बजे तक मतदान के शुरुआती रुझानों में दतिया में 12.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News