Punjab Kesari MP ads

एक गलती और पकड़ा गया कातिल! पिता की मौत की सूचना देने वाला बेटा ही निकला हत्यारा, गिरफ्तार

Wednesday, Jun 24, 2026-06:32 PM (IST)

दुर्ग (हेमंत पाल) : दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां अपने पिता की मौत की सूचना देने वाला पुत्र ही हत्या का आरोपी निकला। पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को ग्राम नवागांव वार्ड क्रमांक 06 निवासी नीलकमल साहू ने थाना बोरी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा, गवाहों के बयान तथा अन्य साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतक की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से होना बताया तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या होना प्रमाणित किया। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक कुलेश्वर साहू और उनके पुत्र नीलकमल साहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

पुलिस पूछताछ और अन्य साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि विवाद के दौरान नीलकमल साहू ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी। मारपीट में लगी गंभीर चोटों के कारण कुलेश्वर साहू की मौत हो गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने प्रार्थी नीलकमल साहू को ही आरोपी मानते हुए उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News