कवर्धा में भाजपा को बड़ा झटका, डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ, कहा- CM बघेल और अकबर की कार्यशैली से हैं इंप्रैस

Saturday, May 13, 2023-07:13 PM (IST)

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव) : कवर्धा में भाजपा को फिर से एक बड़ा झटका लगा है। डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस ज्वाइन की। उनका कहना था कि भूपेश बघेल के नेतृत्व और मंत्री अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम मुड़ियापारा के डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मजदूर, किसान, नौकरी पेशा, छोटे व्यवसायियों सभी को अलग-अलग योजनाओं के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है। युवाओं, गृहणियों को राज्य सरकार की नीतियों से फायदा पहुंच रहा है। इससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News