Indore के सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, जानिए नई Timing

Wednesday, Apr 06, 2022-01:12 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): लगातार बढ़ती गर्मी के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। भोपाल के बाद अब इंदौर में भी कलेक्टर मनीष सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब स्कूल सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक लग सकेंगे, वहीं आंगनबाड़ियों का समय सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से जिले में लागू कर दिया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News