Punjab Kesari MP ads

कवर्धा: मछुआरे के जाल में फंसी अब तक की सबसे बड़ी मछली, वजन और लंबाई देख हर कोई हो रहा हैरान

Wednesday, Feb 21, 2024-01:11 PM (IST)

कवर्धा (आदित्य श्रीवास्तव): कवर्धा के सरोदा जलाशय में अब तक का सबसे बड़ी 80 किलो की मछली मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरों ने तीन साथियों की मदद से जलाशय से बाहर निकाला कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को अब तक के सबसे बड़ी मछली मछुआरों को जाल में मिली है।

PunjabKesari

मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया था, लेकिन एक मछुआरा मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा कि कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गई है। मछुआरे ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फीट 02 इंच की 80 किलो की विशालकाय मछली मिली। मछुआरे अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से मछली को उपर निकालने में सफल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News