Punjab Kesari MP ads

LPG Update: सरकार का बड़ा ऐलान! अब नहीं होगी कोई परेशानी

Saturday, Mar 28, 2026-11:26 AM (IST)

भोपाल: एलपीजी (LPG) को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी की उपलब्धता अब पहले से बेहतर हो गई है और सप्लाई को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी का आवंटन अब बढ़ाकर 70% कर दिया गया है, जो पहले 50% था। यानी इंडस्ट्री और व्यापारिक उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता में सीधा 20% का इजाफा किया गया है। पहले इस 50% में से 40% राज्यों को और 10% PNG (पाइप्ड नैचुरल गैस) के लिए रखा जाता था, लेकिन अब अतिरिक्त बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा।

इंडस्ट्री को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले से सबसे ज्यादा राहत उद्योग जगत को मिलने वाली है। खासकर स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, केमिकल, डाई और प्लास्टिक इंडस्ट्री को इसका सीधा लाभ होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ाई गई अतिरिक्त 20% सप्लाई सबसे पहले इन्हीं सेक्टरों को दी जाएगी।

खासतौर पर उन प्रोसेस इंडस्ट्रीज़ को प्राथमिकता मिलेगी, जहां हीटिंग के लिए एलपीजी जरूरी है और जहां नैचुरल गैस का विकल्प संभव नहीं है। इसके बाद अन्य उद्योगों को भी अतिरिक्त सप्लाई उपलब्ध कराई जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच लिया गया फैसला

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव भले कुछ कम हुआ हो, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम रूट अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं, जिससे सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने देश में एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है, ताकि किसी भी तरह की कमी की स्थिति न बने।

पैनिक बाइंग की जरूरत नहीं

सरकार ने लोगों से अपील की है कि एलपीजी को लेकर किसी तरह की घबराहट न फैलाएं और पैनिक बाइंग से बचें। सरकार का दावा है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लगातार सप्लाई भी बनी हुई है। कुल मिलाकर, इस फैसले से जहां उद्योगों को राहत मिलेगी, वहीं आम उपभोक्ताओं को भी गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News