LPG Crisis: डिलीवरी वाला मांग रहा है एक्स्ट्रा पैसे? ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
Monday, Mar 23, 2026-06:17 PM (IST)
भोपाल: देशभर में LPG सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। खाड़ी देशों में तनाव के बीच गैस सप्लाई पर असर की आशंका के साथ ही अब कुछ डिलीवरी कर्मियों द्वारा मनमानी वसूली के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट या निर्धारित राशि चुका दी, इसके बावजूद डिलीवरी पर्सन “सर्विस चार्ज” या “कमीशन” के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है।
गैस कंपनियों ने साफ किया है कि उपभोक्ता को केवल रसीद में दर्ज राशि ही देनी है। इससे ज्यादा पैसा मांगना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में शिकायत करने पर डिलीवरी कर्मी की नौकरी जा सकती है और एजेंसी पर भी कार्रवाई हो सकती है।
शिकायत कहां करें? (टोल-फ्री नंबर)
इंडेन गैस: 1800-2333-555
एचपी गैस: 1800-2333-555
भारत गैस: 1800-22-4344
इन नंबरों पर 24x7 शिकायत दर्ज की जा सकती है और आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है।
ऑनलाइन शिकायत भी है आसान
Indane के लिए: IndianOil One App
Bharat Gas के लिए: Hello BPCL App
शिकायत करते समय डिलीवरी पर्सन का नाम और एजेंसी कोड जरूर बताएं, ताकि कार्रवाई तेज हो सके।
अगर फिर भी समाधान नहीं मिलता है तो आप नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (1915) पर कॉल कर सकते हैं या सोशल मीडिया के जरिए कंपनी और पेट्रोलियम मंत्रालय को टैग करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जागरूक उपभोक्ता बनें
रसीद में दर्ज राशि से अधिक पैसा देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। हमेशा डिजिटल पेमेंट करें और रसीद सुरक्षित रखें। आपकी एक शिकायत न सिर्फ आपके पैसे बचाएगी, बल्कि सिस्टम को भी पारदर्शी बनाएगी।

